सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- बांसी। बांसी ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकरण-निकाय एवं प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा देश की नींव है इसे मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य करने की अपील की। बीईओ नीरज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता एवं शैक्षिक विकास को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर प्रभाकर राय, नंदीश्वर यादव, ऋचा शर्मा, मुदिता सिंह, सीमा, मारुति नंदन, आशीष त्रिपाठी, संगीता चौहान, मोनिका गंगवार आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...