औरैया, फरवरी 19 -- अछल्दा, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखलेश चन्द्र यादव ने की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में टेट प्रकरण में शिक्षकों की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रोन्नत वेतनमान लागू कराने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। बैठक में शिक्षकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग अभियान चलाने की जानकारी दी गई। इसके लिए मोबाइल में एप डाउनलोड कर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का आह्वान किया गया। निर्णय लिया गया कि 23 से 25 फरवरी त...