धनबाद, जुलाई 30 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेटलीबांध छलछलिया धौड़ा में पानी की किल्लत है। यहां पर पानी खरीद कर मध्याह्न भोजन तैयार होता है। बच्चे अपने घर से पानी लेकर जाते हैं। विशेष परिस्थिति में बच्चों को अपने घर जाकर पानी लाना पड़ता है। शौच के लिए बच्चों को घर जाना पड़ रहा है। विद्यालय में झमाडा का नल है, लेकिन दिसंबर 2024 से यहां पानी नहीं मिल रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु कुमारी ने विभाग के वरीय अधिकारियों, विधायक और जिला प्रशासन तक से गुहार लगा चुकी है। लेकिन अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्राचार्या ने बताया कि पानी की इतनी किल्लत हो गई है कि लगता है कि मध्याह्न भोजन कभी-कभी बंद हो जाएगा। लेकिन किसी तरह से काम चल रहा है। पानी नहीं मिलने का कारण बताया कि पहले कनेक्शन लिया गया था। लेक...