रामपुर, फरवरी 23 -- थाना टांडा क्षेत्र के गांव मिलक मुंडी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में उप जिला अधिकारी टांडा कुमार गौरव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ही बच्चे के भविष्य की नींव होते है। शनिवार को थाना टांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलक मुंडी में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नारी सशक्तिकरण नाटिका, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज अध्यापिका शगुन मिश्रा ने किया। दिसंबर 2024 में डायट की टीम द्वारा विद्यालय का आंकलन किया गया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मिलक मुंडी निपुण पाया गया। विद्यालय को निपुण बनाने को उप जिला अधिकारी टांडा कुमार गौरव ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई दी। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शगुन मिश्रा ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए विद्यालय के शेष स्टाफ सहायक अध्यापिका...