कन्नौज, दिसम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। एसआईआर कार्य के चलते परिषदीय विद्यालयों के ज्यादातर शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगा दी गई है। जिसके चलते परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य काफी समय से प्रभावित चल रहा है। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारी के बीच 10 दिसंबर से होने वाली छमाही परीक्षाएं बच्चे कैसे दे पाएंगे। वहीं कांशीराम कालोनी में संचालित प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगने से विद्यालय में ताला लटका हुआ है। साथ ही बच्चों को कंपोजिट विद्यालय में किसी तरह पढ़ाया जा रहा है। शहर की कांशीराम कालोनी में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कुल 126 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें कक्षा 1 में 13 बच्चे, कक्षा 2 में 15, कक्षा 3 में 17, कक्षा 4 में 28, कक्षा 5 में 21, कक्षा 6 में 13, कक्षा 7 में 11 और कक्षा 8 में 8 बच्चे हैं, लेकिन इस विद्यालय के ...