शामली, दिसम्बर 18 -- शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पूर्व विधायक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शामली श्री राजेश्वर बंसल ने कृष्णा कॉस्टेलेशन प्रा. लि., मेरठ और शामली जन सेवा समिति के सहयोग से भभीसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक स्मार्ट बोर्ड दान किया। इस स्मार्ट बोर्ड के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का हृदयस्पर्शी स्वागत किया। तत्पश्चात श्री राजेश्वर बंसल जी सहित सर्वसमाज के सम्मानित अतिथियों ने मिलकर रिबन काटकर स्मार्ट बोर्ड का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजवीर सिंह मुंडेट ने श्री बंसल जी द्वारा शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.