देहरादून, फरवरी 19 -- हरिद्वार। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालय में छात्राओं से झाड़ू लगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के निकट स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है, जिसमें एक महिला अध्यापिका दो छात्राओं से झाड़ू लगवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में विद्यालय परिसर ही नहीं बल्कि बच्चों से शौचालय साफ कराए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो कब का है, किसने बनाया है और संबंधित अध्यापिका की ओर से किस परिस्थिति में यह कार्य कराया गया, इसकी जा...