गंगापार, अगस्त 1 -- प्राथमिक विद्यालय भलुहा का मूल भवन जर्जर होने के बावजूद आज भी बच्चों को उसी में पढ़ाया जा रहा है जिसमें कभी भी अनहोनी हो सकती है। पिछले 16 एवं 17 जुलाई को क्षेत्र में हुई तेज बरसात में तथा उसके बाद भी विद्यालय में अन्य कोई कक्ष न होने से बच्चों का पठन-पाठन उसी जर्जर भवन में ही आज भी किया जा रहा है। जबकि विद्यालय के अध्यापकों द्वारा विभागीय उच्चाधिकारियों से विद्यालय को निष्प्रयोज्य दिखाया गया है। किन्तु कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था अभी तक नहीं की गयी। ऐसी स्थिति में विद्यालय का जर्जर छत एवं दीवारें कभी भी गिर सकती हैं जिससे बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता । विद्यालय के अध्यापक आलोक कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्यालय के सभी पुराने रिकॉर्ड अलमारी में रखें थें जो पिछली बरसात का बाढ़ का पानी विद्यालय में घुस जाने से नष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.