मधुबनी, फरवरी 19 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी टोल बिस्फी में कमरे का काफी अभाव है। विद्यालय में एक से पांच कक्षा का संचालन होता है। शिक्षकों की संख्या आठ है। कमरा केवल दो है। छात्रों की संख्या 146 है। कमरे के अभाव में छात्रों की पढाई बरामदे पर ही होती है। विद्यालय पूरब तरफ से बिल्कुल खुला हुआ है। जहां गाय,भैंस बंधी रहती है। पूरब से विद्यालय भूमि अतिक्रमित है।पूर्व में बना विद्यालय का भवन दो दशक से क्षतिग्रस्त है। यह पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है।जिसे आज तक नहीं बनाया गया है।विद्यालय के एचएम जयराम यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग को कम से कम तीन कमरे बनाने तथा बाउन्ड्री वाल बनाने के लिए लिखा गया है। एचएम ने यह भी बताया कि विद्यालय की भूमि का सीमांकन कराने के लिए सीओ को भी आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...