चंदौली, फरवरी 6 -- इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर में गुरुवार रात चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित मिड डे मील से जुड़ी अन्य सामग्री चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक रामदुलार सिंह ने किचन रूम का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर दो गैस सिलेंडर, अनाज रखने का कंडाल, प्लेट, कटोरी, ग्लास, चावल और आटा सहित अन्य सामग्री गायब मिली। वहीं किचन रूम में चोरी होने के बाद कुछ अन्य सामान बिखरे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी तथा खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार को अवगत कराया और चोरी की लिखित तहरीर सैदपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.