गंगापार, अगस्त 8 -- क्षेत्र के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में हल्की बरसात होने पर भी पानी का निकास न होने से बरसाती पानी भरा रहता है, जिससे बरसात के मौसम में छात्रों और अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र में तमाम ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें बरसात होते ही बरसाती पानी का निकास न होने से बरसाती पानी भर जाता है। विद्यालय का मैदान बरसाती पानी से भरे होने के कारण छात्रों और अध्यापकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकरा, प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा, प्राथमिक विद्यालय बेलहा कला, प्राथमिक विद्यालय रामपुर गुड़हवा आदि में शुक्रवार को बरसाती पानी भरा रहा। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने एआरपी, बीईओ मांडा व अन्य विभागीय अधिकारियों से विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.