धनबाद, मई 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य मां और धरती मां के प्रति प्रेम एवं सम्मान भाव को दर्शाते हुए पौधरोपण को जनआंदोलन का रूप देना है। पौधरोपण में स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इको क्लब मिशन लाइफ के माध्यम से पांच जून से 30 सितंबर तक पौधरोपण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। सभी प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 70 पौधे लगाने हैं। मध्य विद्यालयों को कम से कम 100, उच्च विद्यालयों को कम से कम 150 पौधे लगाने हैं। पौधे विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थानों पर ही लगाया जाना है। स्कूलों में जगह नहीं होने पर सार्वजनिक जगह पर पौधरोपण यदि विद्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध नहीं हो तो विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.