कोटद्वार, मार्च 26 -- विकास खण्ड जयहरीखाल के तीन प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 5 में अध्ययरत तीन छात्र छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्रों के चयन पर उनके विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद ने बताया कि चयनित हुए छात्र छात्राओं में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरासैण से कुमारी सोनाक्षी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुडा से कुमारी पावनी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव से शौर्य शामिल हैं। छात्रों की इस सफलता पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयासों से वर्तमान में विकास खण्ड जयहरीखाल के प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं का चयन लगातार जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हो रहा है, जो विभाग और अध्यापकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.