भदोही, फरवरी 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रार्थना ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत, गायन, श्रमदान किया गया। रोवर्स प्रभारी डा. अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि रोवर्स और रेंजर्स ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राथमिक चिकित्सा किट में शामिल होने वाली दवाओं एवं आवश्यक उपकरणों से परिचय प्राप्त कराया। प्रशिक्षक नागेश्वर प्रजापति ने प्राथमिक सहायता के अंतर्गत डूबते हुए व्यक्ति को बचाने, आग में झुलसे व्यक्ति को बचाने, दुर्घटनाग्रस्त रोगी को प्राथमिक उपचार देने पर प्रकाश डाला और सीपीआई देने की विधि तथा हड्डी टूटने पर किया जाने वाला प्राथमिक उपचार का अभ्यास करवाया। प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.