गोंडा, सितम्बर 19 -- गोंडा, विधि संवाददाता। जेल में निरुद्ध असहाय अंडर ट्रायल बंदियों के मुकदमों में अब लेट लतीफी नहीं होगी। ऐसे मामले समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराये जाएंगे। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने गुरुवार को मंडलीय कारागार गोंडा के निरीक्षण के दौरान मौजूद डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं को ये निर्देश दिए। अपर जिला जज ने निरीक्षण के दौरान विचाराधीन और सिद्ध दोष बंदियों से बैरकों में जाकर व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन व डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं को सभी बैरकों में भ्रमण कर ऐसे सिद्ध दोष बंदी जिनकी अपील दाखिल नहीं है उनकी अपील द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.