बक्सर, जनवरी 28 -- पेज-04 के लिए बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बुधवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। जिसमें में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। इस दौरान डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े समस्या का निपटारा प्राथमिकता के आधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर चुके सैनिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। मौके पर नजारत उप समाहर्ता अजय कुमार, सदर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मी व सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...