सिमडेगा, जनवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित चटकटोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन मंगलवार को किया गया। मौके पर अखंड हरि कीर्तन का समापन, नगर भ्रमण एवं पूर्णाहुति की गई। नगर भ्रमण कार्यक्रम यग स्थल से आरंभ होकर विभिन्न मार्ग होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। कार्यक्रम मे राधा कृष्णा के वेश भुषा मे बच्चे शामिल हुए। इधर समापन के मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम पुरोहित पंडित जगरनाथ पांडा, प्रदीप पंडा,प्रमोद पांडा, रंजीत पांडा एवं अवधेश पाढ़ी के द्वारा संपन्न कराया गया। यजमान की भूमिका राजकुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रमिला देवी ने निभायी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, सचिव केवल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम माधुरी कुजूर, सुनील सिंह, संजय...