कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गुमो स्थित मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, बजरंगबली एवं माँ संतोषी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया। बैठक में यज्ञ समिति के अध्यक्ष पद पर संजय पांडेय का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अनिल सिंह, अरविंद सिंह, तपेश्वर शर्मा, सन्नी सिंह एवं गुड्डू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर उमेश सिंह, सहसचिव के रूप में आशीष पांडेय, रौशन सिंह, राजीव सिंह, सचिन सिंह एवं बंटी सिंह का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नीरज सिंह को दी गई, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन शर्मा, टिंकू सिंह, गौतम सिंह एवं अजीत सिंह को मनोनीत किया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल...