जहानाबाद, फरवरी 14 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड के राणा नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत कथावाचक वृन्दावन दास ने श्रीमद्भागवत महापुराण के चौथे स्कंध की कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव, भक्ति, त्याग और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति के पश्चात विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.