रांची, फरवरी 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के बासकी गांव में तीन दिनों से चल रहा नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को पांच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विधिवत सम्पन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। नवनिर्मित मंदिर में स्थापित शिवलिंग समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर तथा यज्ञशाला व मंदिर की परिक्रमा कर अपने परिवार, गांव और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। अखंड कीर्तन का भी समापन हुआ। शुक्रवार से अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत की गई, जिसमें ग्राम के श्रद्धालुओं के साथ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.