रांची, मई 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के झटनीटोली गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस धार्मिक यात्रा में गांव की 501 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने पीला और गेरुआ वस्त्र पहनकर मंगल कलश के साथ भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से हुआ, जो गांव भ्रमण करते हुए तोरपा-कुर्रा मुख्य मार्ग से होते हुए छठ नदी घाट तक पहुंची। नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कर जल भरा गया और वापसी यात्रा के बाद मंदिर परिसर में कलशों को सुसज्जित कर रखा गया। इस दौरान पुरोहित बैकुंठ षाडंगी द्वारा विधिवत अनुष्ठान कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें गुरुवार को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से बनारस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.