कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कृषि योजनाओं को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में बिहार कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्राणपुर प्रखंड के केवाला पंचायत का दौरा किया। यहां उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। प्रधान सचिव ने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए पहचान पत्र की तरह है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन डेटा के आधार पर ही बीज अनुदान, फसल सहायता, बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.