कटिहार, दिसम्बर 7 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पंचायत अंतर्गत आंबेडकर चौक के प्रांगण में शनिवार को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि आबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने की। पूर्ण तिथि समारोह को संबोधित करते हुए जेडीयू उपाध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महान नायक थे। जिनके बताये हुए मार्ग पर चल कर समाज सेवा करने का मौका मिला। इससे देश के पिछड़ा, अति पिछड़ा,दलित, महादलित एवं महिलाओं को आगे बढ़ने एवं अधिकार मिला। मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कहा महान नायक बाबा अंबेडकर साहब ने कहा है हम मानव एक है। उच्च नीच जाति भेद भाव से ऊपर उठकर अधिकार सबका बराबर है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या सैदून निशा ...