बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो। सेक्टर 4 स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविदायालय में रविवार को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अजय नाथ झा और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसएल महाप्रबंधक एके सिंह समेत अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उपायुक्त ने कहा कि इस प्राणखंड में जितना क्षण आपको ईश्वर ने दिया है, उसमें आप आगे बढ़ें। उनके इस विचार ने सभी उपस्थितों को जीवन की गति और आत्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि जीवन की इस भागती धारा में सुकून वही प्राप्त कर सकता है, जो भक्ति की ओर बढ़ते हुए पुस्तकीय ज्ञान और संसर्ग मार्ग से ज्ञान प्राप्त करता है। केंद्र प्रभारी कुसुम देवी ने कहा कि शिव के निराकार रूप और ...