बिहारशरीफ, मई 12 -- राजगीर, निज संवाददाता। यूथ गेम्स के दौरान सोमवार को राजगीर खेली परिसर में तलवारबाजी के रोमांचक मुकाबले खेले गये। हरियाणा की प्राची व महाराष्ट्र के साईप्रसाद जंगावाड ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मेजबान बिहार को भी एक कांस्य पदक हासिल हुए। बालक-बालिका वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखी गयी। बालिकाओं की फॉयल स्पर्धा के फाइनल में प्राची का सामना मणिपुर की मंगलेइबी तक्हेल्लम्बम से हुआ। दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरी बाउट तक स्कोर बराबरी पर था। तीसरे बाउट में प्राची ने शानदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में हरियाणा की तेजस्विनी व चंडीगढ़ की प्रांशी अरोड़ा को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग के एपे स्पर्धा में साईप्रसाद ने गुजरात के मनीष कुमार चौधरी को हराकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.