चंदौली, जनवरी 1 -- चहनियां। चहनियां विाकस क्षेत्र स्थित सराय, बलुआ में पेड़ के पास प्राचीन श्रीबाल स्वरूप हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति लगभग पांच महीने से क्षतिग्रस्त है। मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल है। प्रतिदिन ज्यादा संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन, पूजा-अर्चना और मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं। मूर्ति क्षतिग्रस्त के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति स्थापित कर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे। समाजसेवी प्रेमचंद चौरसिया ने कहा कि हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन, ग्राम प्रधान और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की है कि जल्द से जल्द मूर्ति पुनः स्थापित कर मंदिर का निर्म...