रांची, फरवरी 5 -- रांची। प्राचीन श्री राम मंदिर शिव बारात समिति की बैठक गुरुवार को मंदिर प्रांगण में महंत स्वामी सत्यनारायण दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 फरवरी को दोपहर तीन बजे से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बारात बगला शिव हनुमान मंदिर से शुरू होकर ऐतिहासिक महादेव मंडा (लोअर चुटिया) पहुंचेगी, जहां शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। महादेव मंडा स्वागत समिति द्वारा बारातियों का अभिनंदन किया जाएगा, जिसके पश्चात बारात का विश्राम मकचुंद टोली स्थित शिव हनुमान मंदिर में होगा। इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुनचुन राय को अध्यक्ष और राजकुमार महतो व वीरू साहु को महासचिव चुना गया। पद्मश्री मुकुंद नायक, गोपाल नायक व महंत गोकुल दास मुख्य संरक्षक होंगे। संरक्षक मंडल में मनपुरण नायक, छत्रधारी ...