बिजनौर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर नगीना के प्राचीन श्री मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। शनिवार की मध्य रात्रि 12 बजे से प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में पंडित विपिन चन्द त्रिपाठी ने जल अभिषेक शुरू कराया गया। विधायक मनोज पारस व उनके पुत्र आशीष पारस ने स्वयं अपने हाथों से अपने समर्थकों के साथ बड़े मंदिर के पास शिविर लगा कर शिव भक्तों को हलवा खिलाया और दूध पिलवाया। नगर में पहुंचे हजारों शिव भक्तों की सेवा के लिए नगर वासियों ने जगह-जगह स्वागत शिविर लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.