कटिहार, फरवरी 14 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग स्थापना हेतु भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नगर भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग को नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचाया। इस मौके पर मुख्य पार्षद बिमला देवी, रिंकू सिंह, दुलाल चंद्र साह, पार्थो देव , रवि साह, जीतू साह, टुलू साह, राजीव साह, विनय साह, गौरव सिंह, मिंटू पांडे , विनोद साह आदि महिलाएं, पुरुष एवं युवा भक्त बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस संबंध में मुख्य पार्षद बिमला देवी ने ने बता...