कौशाम्बी, जुलाई 10 -- मुख्यालय मंझनपुर में सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर परिसर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अवैध तरीके से बारजा निकाल लिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी पाकर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह समेत तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। बारजे को तोड़ा गया। साथ ही नवीन अतिक्रमण हटाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो विहिप कार्यकर्ता शांत हुए। शिव मंदिर परिसर में किये गए अतिक्रमण पर विहिप के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि विधर्मियों द्वारा किया गया अतिक्रमण इनकी अराजकता को दिखाता है। साथ ही यह दिखाता है कि प्रशासन कितना सुस्त है। कहा कि यदि प्रशासन इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करता है तो परिषद पुन: सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। जिला सह मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.