सासाराम, फरवरी 10 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर जिले की प्राचीन शिवालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 फरवरी को मनाए जानेवाले पर्व को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन कराया जा रहा है। इस दिन जिले के कस्तर महादेव, बाबा बंगालनाथ, प्राचीन शिव सरोवर, ताराचंडी धाम, भलुनी धाम पर मेले लगते हैं, जहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने के लिए कांवरिए और भक्तजनों की कतारें लगती है। कुछ भक्त रूद्राभिषेक भी करते हैं। शाम में शिवालयों में भजन-कीर्तन होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...