काशीपुर, फरवरी 6 -- बाजपुर। बरहैनी क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री वनखंडी महादेव मंदिर में 11 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं ज्ञानयज्ञ का शुक्रवार को उत्साहपूर्वक शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के प्रथम दिवस आयोजित मंगल कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। भक्तिमय भजनों और जयकारों के साथ निकाली गई इस यात्रा से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। अनुष्ठान का शुभारंभ विद्वान आचार्यों के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। हरीश कांडपाल ने बताया कि आगामी 11 दिनों तक चलने वाले इस ज्ञानयज्ञ में प्रतिदिन शिवमहापुराण की महिमा का वर्णन किया जाएगा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। यहां मुख्य रूप से मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.