बोकारो, जुलाई 27 -- छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से शनिवार को प्राचीन मां मनसा मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अवसर पर मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का आयोजन मां मनसा महिला मंडल की ओर से किया गया। पूजा अर्चना के बाद मेंहदी कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने नाच गान कर श्रावणी महोत्सव को सफल बनाया। मौके पर महिला मंडल कमेटी की बिंदु रानी, मिली देवी ,जयंती देवी ,गीता देवी ,अंबिका देवी ,मीणा देवी ,निरुवाला देवी ,प्रेमशिला देवी ,सत्यवती देवी ,प्रमिला देवी ,सरस्वती देवी ,गीता देवी ,अंजू देवी,मीणा देवी, न्यूनिवाला देवी, सारुवाला देवी ,रानी गोप ,शिला देवी ,सावित्री देवी,माया देवी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...