धनबाद, सितम्बर 24 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर परिसर स्थित एक मंदिर का गुंबद का पीछे का भाग मंगलवार की अहले सुबह भरभरा कर गिर गया। लोग बाल बाल बच गए। मलवे गाय फंस गई थी। किसी तरह से गाय को मलवे से बाहर निकाला गया। इस बात की खबर मिलते ही आस पास के लोग जुट गए। रथ पूजा संचालन समिति के संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, पुरोहित विजय पाण्डेय पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल झरिया अंचलाधिकारी, सिटी मैनेजर को सूचना दी। सूचना झरिया सीओ मनोज कुमार, नगर निगम के सिटी मैनेजर विश्वनाथ भगत, झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। वस्तुस्थिति का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि मंदिर का गुंबद काफी पुराना होने और देख रेख के अभाव में जर्जर हो चुका था। गुंबद पर एक पेड़ होने के कारण मंदिर की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.