लातेहार, मार्च 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ शनिवार को प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची। इसके बाद मुख्य पथ और मानस पथ होते हुए बाइपास चौक और यहां से चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया। मौके पर अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान सागर कुमार सप्तनीक मौजूद थे। इसके बाद कलश यात्रा पुन: बाइपास चौक और थाना चौक होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। कलश यात्रा में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, सुशील कुमार अग्रवाल, त्रिभुवन पांडेय, निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.