लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के बीचों-बीच शहीद चौक में अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 14 वां वार्षिकोत्सव गुरूवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सुबह नौ बजे से मंदिर परिसर से पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। वैदिक मंत्रोच्चारण यज्ञाचार्य अनिल मिश्र व दिलीप मिश्र ने किया,जबकि मौक पर बतौर मुख्य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर सप्तनीक मौजूद थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची और उसके बाद मानस पथ होते हुए बाइपास चौक पहुंची और यहां से चाणक्नयगरी स्थित औरंगा नदी घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर...