रामगढ़, अक्टूबर 6 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की पूर्णाहुति के बाद शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ होती है। खासकर बंगाली परिवार इसे कोजागरी लक्ष्मी पूजा के रूप में मनाते है। शहर स्थित पतरातु बस्ती सार्वजनिक पूजा स्थल, मिलोनी क्लब रामगढ़ और सार्वजनिक दुर्गापूजा मंडप चट्टीबाजार गोलारोड में मां की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना बंगला पद्धति से मनाई जायगी। पूजा को लेकर पंडाल सजाये गये है। पंडाल में कोजागरी लक्ष्मी मां की मूर्ति स्थापित कर संध्या सात बजे से पूजा-पाठ विधिवत प्रारंभ होगा। पुष्पांजलि, आरती, प्रसाद वितरण की तैयारी की गई है। इस पूजा में केला, नारियल, चूड़ा, पुडी खीर मुख्य रूप से माँ को अर्पित की जाती है। महिलाएं इस पूजा में बढ़ चढ़ कर सम्मिलित होती हैं। रात को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.