वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज स्थित प्राचीन छात्र एसोसिएशन की तरफ से रविवार को 48 छात्र-छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली छात्रा संजीवनी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज सिंह ने कहा कि तपस्वी द्वारा स्थापित यह संस्था देशभर में अपने विद्यार्थियों के जरिए पहचान बना रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह ने कहा कि यहां मन और शरीर दोनों के विकास पर जोर दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि और प्राचीन छात्रा डॉ. अनीता सिंह ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी पहल बताया। धन्यवाद उपाध्यक्ष आनंद विजय सिंह और संचालन भानु प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. केके सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह और महेंद्र प्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.