ललितपुर, अक्टूबर 29 -- प्राचीन ऐतिहासिक विरासत संजोए प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ के उद्भव एवं अन्वेषण के साथ यहां के अतिशय के संबंध में टीकमगढ़ के जिलाधिकारी को जानकारी देकर उनको आमंत्रित किया गया। इस प्राचीनतम स्थल की विशेषताएं पुस्तकों में पढ़कर वह अभिभूत हो गए। प्रचार मंत्री डा. सुनील संचय ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन के साथ नरेंद्र जैन, ज्ञानचंद जैन ने जिलाधिकारी टीकमगढ़ विवेक श्रोतीय को नवागढ़ साहित्य भेंट किया। उन्होंने नवागढ़ विरासत, नवागढ़ अभिलेख एवं इतिहास, थीसिस डॉक्टर अर्पित रंजन दिल्ली, यशोबर्मन गोलचार्य के साथ नवागढ़ एवं गुरुकुलम विवरणिका का अवलोकन कर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने नवागढ़ में संग्रहित विरासत के चित्रों को बड़ी उत्सुकता से देखा। ब्रह्मचारी निशांत भैया ने नवागढ़ उद्भव एवं अन्वेषण के साथ यहां के अतिशय ...