बेगुसराय, जुलाई 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में शुक्रवार के शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वज पूजन किया गया। उसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने ध्वज को प्रणाम कर गुरु दक्षिणा अर्पित की। मौके पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह खंड कार्यवाह कन्हैया एवं पूर्व खंड कार्यवाह राम नारायण यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, क्रियाकलापों व वर्तमान परिवेश में संपूर्ण विश्व में संघ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बौद्धिक वक्ता के रूप में धर्म नारायण झा एवं सुशील सिंघानिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य की परंपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। इसमें गुरु अपना संपूर्ण ज्ञान अपने शिष्य को प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने ग...