देवघर, अगस्त 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में बेलपत्र प्रदर्शनी का आयोजन एक अनोखी परंपरा है, जो कई वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही है। रविवार को बांग्ला सावन के समापन एवं भादो मेला के संक्रांति तिथि को बाबा वैद्यनाथ पर बेलपत्र अर्पित करने की प्राचीन परंपरा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न समाजों और दलों द्वारा बेलपत्रों को सजाकर बाबा भोलेनाथ पर अर्पित कर पूजा की गई। ज्ञात हो कि बाबा मंदिर में चली आ रही लगभग 200 साल की परंपरा के अनुसार बेलपत्र प्रदर्शनी व बेलपत्र चढ़ाने की प्राचीन परंपरा है। संक्रांति से संक्रांति तक बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में बेलपत्र की प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिसका समापन 17 अगस्त रविवार को प्रदर्शनी लगाकर किया गया। इसके अतिरिक्त संध्या 6 बजे से सभी दलों क...