विकासनगर, जनवरी 10 -- इक्फाई विश्व विद्यालय देहरादून में शनिवार को देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानो के प्राचार्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय शिक्षा प्रणाली के समावेशन एवं विस्तार पर चिंतन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि छात्रों को शिक्षित होने के साथ साहसिक होना भी आवश्यक है और भारतीय ज्ञान पद्धति यह साहस प्रदान करती है। विवि के कुलपति प्रो. राम करण सिंह ने स्कूल को उच्च शिक्षा एवं छात्रों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी कहा। इक्फाई सूचना विभाग के उपाध्यक्ष श्री कांत पथूरी ने विवि द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इक्फाई का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में...