मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- बुढाना डीएवी डिग्री कालेज के छात्र उज्जवल राणा के आत्मदाह प्रकरण में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गयी। कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रख लिया है। बुढाना के डीएवी कालेज में फीस को लेकर छात्र उज्जवल राणा ने स्वंय को आग लगा ली थी। दो दिन बाद सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गयी थी। इस मामले में छात्र की बहन की तहरीर पर डीएवी कालेज बुढाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरविंद, पीटीआई संजीव कुमार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने प्राचार्य व पीटीआई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है। कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रख लिया...