सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे करमली हाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों व विद्यालय प्रशासन के बीच बीती रात विवाद चरम पर पहुंच गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि छात्रों ने रात में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि प्राचार्य स्कूल में पहुंचते ही छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उनका कहना था कि विद्यालय के प्राचार्य पदभार ग्रहण करने के बाद से ही छात्रों को परेशान करते आए हैं। बहरहाल, विद्यालय में छात्रों व विद्यालय प्रबंधन के बीच तानातानी की खबर लगते ही मौके पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सदर सीओ रवि शेखर व मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीओ ने विद्यालय प्रबंधन व छात्रों से घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। सदर एसडीओ ने प्रबंधन व छात्रों की बात सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.