घाटशिला, मार्च 22 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी शुक्रवार को राजभवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले। प्राचार्य डॉ. चौधरी ने सर्वप्रथम राज्यपाल को मिथिला के पारंपरिक रीति से अंगवस्त्र, पाग एवं मिथिला चित्रकला से सुसज्जित स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्हें अपनी मैथिली पुस्तक समकालीन मैथिली लेखक कोश भेंट की। इस पुस्तक में वर्ष 2020 में आए भयंकर महामारी कोरोना काल में जीवित 851 मैथिली साहित्यकारों का समग्र परिचय संग्रहित है। इसमें भारत, नेपाल समेत अन्य देशों में जहां कहीं रहकर मैथिली लेखक साहित्य का सृजन करने में लगे हैं, उनका परिचय शामिल है। राज्यपाल गंगवार ने इस महत्वपूर्ण पुस्तक के लिए डॉ चौधरी को बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. चौधरी की पत्नी किरण चौधरी ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.