देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का सोमवार को प्राचार्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान बिना ड्रेस में एक कर्मी के मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों के इलाज की व्यवस्था को देखा। मरीजों व तीमारदारों के बैठने के स्लैब पर फोम का गद्दा बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही लावारिस मरीजों की इलाज के बाद देखरेख के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए संबंधित अधिकारी से बात करने के लिए सीएमएस को कहा। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल दोपहर बाद अचानक इमरजेंसी पर पहुंची। इसके बाद सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा व ईएमओ डॉ. एनके पाण्डेय के साथ डॉक्टर कक्ष में पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से जानकारी ली और मरीजों का अच्छी तरह से इलाज करने का निर्देश दिया। इस बीच बिना ड्रेस में एमपीडब्लू के मिलने पर फटकार लगाई और सभी कर्मियो...