रामगढ़, फरवरी 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से छावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित 21 दिवसीय विलक्षण दार्शनिक प्रवचन श्रृंखला का चौथा दिन मंगलवार को श्रद्धा और दर्शन से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य स्वामी युगल शरण के स्वागत में पुष्पगुच्छ अर्पित कर की गई। इसके पश्चात स्वामी ने अपने चिरपरिचित ओजस्वी और सरल शैली में "ब्रह्म का स्वरूप" विषय पर गहन प्रकाश डाला। स्वामी ने कहा कि भगवान को इन्द्रिय, मन और बुद्धि से नहीं जाना जा सकता। कठोपनिषद् का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन्द्रियों से परे विषय, विषयों से परे मन, मन से परे बुद्धि, बुद्धि से परे आत्मा, आत्मा से परे माया और माया से परे भगवान हैं। जहाँ तक हमारी पहुँच नहीं है, वहाँ प्राकृत साधनों से पहुँचना असंभव है। इसलिए प्राकृत बुद्धि से दिव्य भगवान को जानना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.