लातेहार, दिसम्बर 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रकृति की गोद में बसा लातेहार जिले में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। लेकिन लातेहार और लोहरदगा के सीमा पर पहाड़ियों के बीच स्थित कांति झरना बर्बश सैलानियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं। ऊंची पहाड़ियों से गिरता दूधिया पानी, चारो ओर फैली हरियाली और कल कल करती जल धारा मन को शांति और सुकून का एहसास कराती है। करीब 200 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती जल धारा काफी मनमोहक है। बरसात के दिनों में यह फॉल अपनी पुरी रौनक़ में नज़र आती है। उपर से गिरता तेज धार नीचे चट्टानों से टकराकर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार समेत अन्य जिलों से पर्यटक सालों भर पहुंचते रहते है। लेकिन नववर्ष में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। पर्यटक सुबह से ही यहां पहुंचने लगते हैं।...