गंगापार, जनवरी 14 -- बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोइसरा से बह रहे प्राकृतिक नाले पर कुछ लोगों द्वारा बांध बना कर कब्जा कर लिया गया है। क्षेत्र के किसानों ने उपजिलाधिकारी बारा को एक प्रार्थना पत्र दे कर बांध को खुलवाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के किसानों निर्भय सिंह, भैय्या लाल, शिव बहादुर, शिव पाल सहित दर्जन भर लोगों ने शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि गोइसरा गांव से बहने वाले अति प्राचीन प्राकृतिक नाले पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा नाले पर बांध बनाकर तथा नाले को कुछ भाग को समतल करके फसल बो लिया गया है जबकि इस नाले में बह रहे पानी से चार पांच गावों के फसलों की सिचाई होती है। नाला बंध जाने के कारण पानी आगे नहीं जा पा रहा है, जिससे फसलो की सिचाई नहीं हो पा रही है। बताया गया कि शासन द्वारा इस प्राकृतिक नाले की मनरेगा से खुदाई भी कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.