सोनभद्र, अप्रैल 7 -- अनपरा,संवाददाता। प्राकृतिक नाला पाट अवैध अतिक्रमण कर वार्ड क्रमांक-14 के आवासों की जलनिकासी बाधित करने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। थानाध्यक्ष अनपरा एसपी वर्मा की आख्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पिपरी को प्रकरण में राजस्व कर्मियों की सहायता से तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपजिलाधिकारी दुद्धी से सम्पर्क किया जा रहा है। इसी सप्ताह मामले का निस्तारण किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक नगरपंचायत के वार्ड-14 स्थित कालोनी चाणक्य पुरी में एनसीएल की जमीन और उसके निकट से जा रहे दशको पुराने नाले को भर कर उसपर अवैध कब्जा किया गया। इससे आधा सैकड़ा रहवासियों की जलनिकासी बंद हो गयी। इसके बाद इसकी शिकायत रहवासियों ने जिलाधिकारी,म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.